![]() |
मुरैना के अंबाह परीक्षा केंद्र पर 12वीं अंग्रेजी परीक्षा के दौरान दो युवक दूसरे छात्रों की जगह पेपर देते पकड़े गए। |
मुरैना। मध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश की कक्षा 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा के पहले ही दिन मुरैना जिले से फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। अंबाह क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र पर दो युवकों को असल परीक्षार्थियों की जगह पर पेपर देते हुऎ पकड़ा गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों पर कथित तौर पर पैसे लेकर परीक्षा देने का आरोप है।
प्रवेश पत्र जांच में हुआ खुलासा
मंगलवार की सुबह परीक्षा शुरू होते ही पहले जब केंद्र पर पहचान वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही थी, तभी ड्यूटी पर तैनात पर्यवेक्षक को दो विद्यार्थियों पर संदेह हुआ। बताया गया कि प्रवेश पत्र पर लगी फोटो और परीक्षा देने आए युवक के चेहरे में स्पष्ट अंतर दिखाई दिया।
संदेह होने पर दोनों से अलग-अलग पूछताछ की गई। इसके बाद केंद्राध्यक्ष ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी और दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पैसों के लेन-देन की आशंका
सूत्रों के अनुसार, प्राथमिक पूछताछ में सामने आया की कथित रूप से प्रत्येक युवक को 5-5 हज़ार रुपए देकर परीक्षा दिलाने की योजना बनाई गई थी। हालांकि पुलिस ने कहा है कि रकम और लेनदेन से जुड़े तथ्यों की अधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही की जायेगी।
असली परीक्षार्थी दूसरे राज्य के बताए जा रहे
जब जांच की गई तो सामने आया की जिन छात्रों की जगह परीक्षा दी जा रही थी वे कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और परीक्षा केंद्र पर उपस्थित नहीं हुऎ थे। पुलिस अभी यह पता लगाने की में जुटी है कि असली और फर्जी परीक्षार्थियों के बीच संपर्क कैसे हुआ।
संगठित गिरोह की भी जांच
जांच अधिकारी के मुताबिक, यह भी देखा जा रहा है की क्या यह घटना के पीछे कोई संगठित नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है यदि ऐसे किसी गिरोह की भूमिका सामने आती है तो आगे के कार्रवाई उसी आधार पर की जायेगी।
परीक्षा केंद्रों पर बढ़ाई गई निगरानी
बोर्ड परीक्षाओं के दौरान नकल और प्रतिरूपण जैसी घटनाओं को रोकने के लिए पहले से शक्ति के निर्देश जरी है प्रशासन का कहना है की सभी परीक्षा केंद्रओं पर पहचान सत्यपन प्रक्रिया को और कड़ा किया जाए।
अधिकारियों में स्पष्ट किया है की परीक्षा प्रक्रिया के नियमों को बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
