-- | 00:00:00 -- | Loading...

50 साल की तलाश पूरी: कटनी के इमलिया में शुरू होगा सोना खनन, 121 करोड़ की बोली से बना रिकॉर्ड

कटनी के इमलिया में 121 करोड़ की बोली के बाद मार्च 2026 से सोना खनन शुरू होने की तैयारी। 50 साल की खोज के बाद मध्यप्रदेश को पहली सक्रिय स्वर्ण खदान।
कटनी के इमलिया गांव में 121 करोड़ की बोली के बाद शुरू होने जा रहा स्वर्ण खनन स्थल
कटनी जिले के इमलिया क्षेत्र में 50 साल की खोज के बाद शुरू होने जा रहा सोना खनन, 121 करोड़ की बोली से मिली लीज
कटनी। मध्य प्रदेश राज्य के कटनी जिले की पहचान अब सिर्फ संगमरमर और खनिज संपदा तक ही सीमित नहीं रहेगी। ढीमरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम इमलिया में वर्षों से चल रही सोने की खोज अब वास्तविक खनन में बदलने जा रही है। करीब 5 दशकों की खोज, सर्वे और परीक्षण के बाद यहां स्वर्ण खनन शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण पर पहुंच गई है। कहा जा रहा है कि मार्च 2026 से उत्पादन प्रारंभ होने की संभावना जताई जा रही है।

इमलिया गोल्ड ब्लॉक की ई-नीलामी में 121 करोड़ रुपए की ऊंची बोली लगने के बाद यह परियोजना राज्य की सबसे चर्चित खनन योजना में शामिल हो गई है।

121 करोड़ की बोली से मिली खनन लीज

ई-ऑक्शन प्रक्रिया में मुंबई की एक प्राइवेट खनिज कंपनी ने क्षेत्र की लीज हासिल की। प्रशासन के साथ अनुबंध और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अब जमीन पर काम शुरू होने की तैयारी में है।

अधिकारियों की अनुसार, मशीनरी स्थापित करने और भूप्रदेश की प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में है जैसे ही औपचारिक अनुमति पूरी होगी खनन कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।

1970 के दशक से चल रही थी खोज

स्थानीय लोगों के अनुसार, इमलिया क्षेत्र में सोने की संभावना की चर्चा कहीं दशक पहले से थी। 1974 के आसपास भूवैज्ञानिक सर्वे शुरू हुए थे। फिलहाल के वर्षों में विस्तृत ड्रिलिंग और सैंपल परीक्षण किए गए जिनसे सोने साहित अन्य धातुओं की पुष्टि हुई।

कितना सोना निकलेगा?

खनन विभाग की टेक्निकल रिपोर्ट की मुताबिक:
  • प्रतिवर्ष लगभग 33000 टन अयस्क उत्पादन का अनुमान
  • कुल स्वर्ण भंडार लाखों टन अयस्क में फैला हुआ
  • प्रति टन अयस्क से औसतन लगभग 1 ग्राम से अधिक सोना निकलने की संभावना
सोने के अलावा तांबा, जिंक, लेड और चांदी जैसे अन्य खनिज भी यहां पाई जाने की पुष्टि हुई है।

कटनी को मिलेगा नया आर्थिक दर्जा

यदि उत्पादन अनुमान के अनुसार शुरू होता है तो कटनी प्रदेश का पहला सक्रिय स्वर्ण खनन जिला बन सकता है। इससे:
  • लोकल युवाओं को रोजगार
  • परिवहन, सड़क और बिजली में सुधार
  • सहायक उद्योगों की स्थापना
  • क्षेत्र के निवेश में वृद्धि
जैसे प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।
यह खबर भी पढ़ें

क्या बोले अधिकारी?

जिला खनिज विभाग के अधिकारियों ने संकेत दिये हैं कि मार्च के दुसरे पखवाड़े तक मशीने स्थापित कर खनन कार्य शुरू करने की तैयारी है प्रारंभिक चरण में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और उत्पादन इकाई की स्थापना की जायेगी।

राष्ट्रीय स्तर पर क्यों महत्वपूर्ण है यह परियोजना?

भारत में बड़े पैमाने पर स्वर्ण उत्पादन सीमित क्षेत्रों तक केंद्रित रहा है ऐसे में मध्य प्रदेश का स्वर्ण उत्पादक राज्यों की सूची में शामिल होना खनिज मानचित्र पर बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

कटनी का इमलिया क्षेत्र अब उद्योगिक और खनन क्षेत्र में नई पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

About the author

Nishant Kumar
Nishant Kumar is a digital news editor at MP News Media. He covers Madhya Pradesh news including weather updates, education, government alerts, and public interest stories.

Post a Comment