-- | 00:00:00 -- | Loading...

मध्यप्रदेश में 7 लाख से ज्यादा समग्र ID बंद, KYC न करवाने वालों को बड़ा झटका; अब रिकवरी के लिए लगाने पड़ेंगे चक्कर

इंदौर में 7 लाख से अधिक समग्र आईडी निष्क्रिय की गईं। KYC न कराने वालों को सरकारी योजनाओं में दिक्कत। जानें रिकवरी की प्रक्रिया।
इंदौर में 7 लाख से ज्यादा समग्र ID निष्क्रिय, KYC न कराने वालों को झटका
इंदौर में केवाईसी अभियान के दौरान 7 लाख से अधिक समग्र आईडी निष्क्रिय की गईं, रिकवरी के लिए जोन स्तर पर व्यवस्था।
इंदौर। 13 फरवरी 2026, 10:06 PM
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में समग्र आईडी को लेकर बड़ा प्रशासनिक कदम सामने आया है नगर निगम ने शहर के 22 जोनों में जांच अभियान चलाकर करीब 7 लाख से अधिक समग्र आईडी को डीएक्टिवेट कर दिया है। यह कार्रवाई डुप्लीकेट समग्र आईडी और केवाईसी ना कराने वाली आईडी के खिलाफ की गई है।

हालांकि, कई लोगों का कहना है कि उन्हें समय पर वेरिफिकेशन और केवाईसी की जानकारी नहीं दी गई, जिसके कारण उनकी समग्र आईडी बंद हो गई और अब उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कत आ रही है।

क्यों की गई कार्रवाई?

कुछ समय पूर्व प्रदेश स्तर पर फर्जी समग्र आईडी का मुद्दा उठा था। इसके बाद जिला प्रशासन को निर्देश दिये गए थे कि:
  • समग्र ID का केवाईसी कराया जाए
  • डुप्लीकेट या फर्जी आईडी की जांच हो
  • फर्जी पाई जाने पर पोर्टल से हटाया जाए
इसी क्रम में इंदौर नगर निगम ने एक विशेष अभियान चलाया। अधिकारियों के अनुसार, जिन लोगों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर केवाईसी नहीं कराया उनकी आईडी को सिस्टम ने डूप्लीकेट मानते हुऎ बंद कर दिया गया।

कितनी आईडी हुई बंद?

नगर निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक:
  • करीब 7 लाख 5 हजार से अधिक समग्र आईडी केवाईसी न होने के कारण बंद की गई
  • कार्रवाई शहर के सभी 22 जोनों में की गई

लोगो को कब पता चला?

कई नगरिकों को तब जानकारी मिली जब वे:
  • राशन
  • पेंशन
  • छात्रवृत्ति
  • या अन्य सरकारी योजना का लाभ लेने पहुंचे
तभी पता चला की उनकी समग्र आईडी तो बंद हो चुकी है और आधार से भी डी-लिंक हो चुकी है।

जोन बदलने से बड़ी परेशानी

कुछ मामले ऐसे सामने आये हैं कि, हाल ही में जोन परिवर्तन हुआ था। ऐसे लोगों को अब:
  • पहले समग्र आईडी रिकवर करवाई पड़ेगी
  • फिर आधार से लिंकिंग दोबारा करानी पड़ेगी
  • और संबंधित दस्तावेजों में अपडेट भी करवाने पड़ेंगे
इस प्रक्रिया में नगरिकों को जोन स्तर पर कई बार चक्कर लगाने पड़ रहे है।
यह खबर भी पढ़ें

क्या फिर फिर से चालू हो सकती है ID?

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि:
  • बंद समग्र आईडी को रिकवर करने का विकल्प अभी तक उपलब्ध नहीं है
  • संबंधित जोन कार्यालय में आवेदन देकर आईडी दोबारा चालु कराई जा सकती है
  • वेरिफिकेशन के बाद प्रक्रिया पूरी की जाएगी

योजनाओं पर असर

समग्रा आईडी बंद होने से कई लोगों को:
  • पेंशन भुगतान
  • छात्रवृत्ति
  • खाद्यान्न वितरण
  • अन्य सामाजिक योजनाओं
का लाभ अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है।

प्रशासन की सफाई

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि, यह कार्रवाई पारदर्शिता बनाए रखने और फर्जी आईडी हटाने के उद्देश्य से की गई है। प्रशासन का दावा है कि वास्तविक हितग्राहियों को परेशान करने का उद्देश्य नहीं है और रिकवरी उपलब्ध है।

क्या करे अगर आपकी ID बंद है?

  • अपने संबंधित नजदीकी जोन कार्यालय में संपर्क करें
  • आधार कार्ड और जरूरी दस्तावेज साथ रखे
  • समग्र पोर्टल पर स्थिति चेक करे
  • केवाईसी प्रक्रिया पूरी करवाएं

About the author

Nishant Kumar
Nishant Kumar is a digital news editor at MP News Media. He covers Madhya Pradesh news including weather updates, education, government alerts, and public interest stories.

Post a Comment