-- | 00:00:00 -- | Loading...

Jabalpur JEC Hostel Water Crisis: पानी की किल्लत से भड़के छात्र, बाल्टी लेकर किया चक्काजाम

जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रावास में पानी की कमी से नाराज छात्रों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम किया। जानें पूरा मामला।
जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र पानी की समस्या को लेकर सड़क पर प्रदर्शन करते हुए
जबलपुर JEC छात्रावास में पानी की कमी से नाराज छात्रों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम किया।
जबलपुर, 19 अप्रैल 2026। जबलपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज (JEC) के छात्रावासों में पानी की गंभीर समस्या अब सड़क तक पहुंच गई है। कई महीनों से पानी की कमी झेल रहे छात्रों ने रविवार को सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर बाल्टियां लेकर सड़क पर उतर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान रांझी-गोकलपुर सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया।

बाल्टी लेकर सड़क पर उतरे छात्र

छात्रावास नंबर 7 और 8 के विद्यार्थियों ने अचानक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में छात्र हॉस्टल से निकलकर मुख्य सड़क पर पहुंच गए और करीब एक घंटे से ज्यादा तक सड़क पर जाम लगाये रखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को समझाया जिसके बाद सड़क से छात्र हटे लेकिन कॉलेज परिसर में भी धरना पर बैठ गए।

महीनों से पानी को समस्या

विद्यार्थियों का कहना है कि वे बहुत लंबे समय से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं।
  • नहाने और रोज के उपयोग के लिए पानी पर्याप्त नहीं मिलता
  • अब हालात ऐसे हो गए है कि पीने का पानी भी रेगुलर नहीं मिल पा रहा है
कई छात्रों ने तो यह भी बताया की मजबूरी में बाजार से पानी खरीद कर काम चलाना पड़ रहा है जिससे स्वयं का खर्चा बढ़ रहा है।

शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान

कई छात्रों ने बताया की उन्होंने कई बार कॉलेज प्रबंधन और छात्रावास प्रशासन से शिकायत भी की थी लेकिन कोई सामाधन नहीं मिला।
स्थिति तब बिगड़ी जब जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क भी नहीं हो पाया और छात्रों का गुस्सा बढ़ गया।

प्रबंधन की अनुपस्थिति से बढ़ी नाराजगी

विरोध के दौरान कॉलेज का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
  • कई अधिकारियों से कॉन्टैक्ट करने को कोशिश की गई
  • कुछ शहर से बाहर थे, तो कुछ से संपर्क ही नहीं हो सका
इसको लेकर छात्रों में नाराज़गी और बढ़ गई है।
यह खबर भी पढ़ें

तकनीकी कारण भी आ रहे सामने

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक छात्रावासों में पानी की सप्लाई की व्यवस्था सीमित है और गर्मी के मौसम में दिक्कत बढ़ जाती है।
बताया जा रहा है की पानी की मोटर खराब होने के कारण पानी ऊपर तक नहीं पहुंच पा रहा था जिसके चलते यह समस्या आ रही थी जिसे जल्द ठीक करने की बात कही गई है।

स्थिति पर नजर

अभी तो फिलहाल छात्रावास के चारों ओर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है और वे स्थाई सामाधन की मांग कर रहे हैं। सरकार का कहना है की समस्या को जल्द से जल्द ठीक किया जाएगा।

About the author

Nishant Kumar
Nishant Kumar is a digital news editor at MP News Media. He covers Madhya Pradesh news including weather updates, education, government alerts, and public interest stories.

Post a Comment