-- | 00:00:00 -- | Loading...

Gwalior Cyber Fraud: बिना OTP बताए खाते से निकले 7 लाख रुपये, जानें कैसे हुआ फ्रॉड

ग्वालियर में साइबर ठगी के दो बड़े मामले सामने आए हैं, जिसमें बिना OTP शेयर किए भी खाते से लाखों रुपये निकल गए। जानें पूरा मामला और बचने के तरीके।
ग्वालियर में साइबर फ्रॉड का मामला, बिना OTP बताए बैंक खाते से पैसे निकले
ग्वालियर में साइबर ठगी के मामले में बिना OTP साझा किए ही खाते से लाखों रुपये निकाल लिए गए।
ग्वालियर, 18 अप्रैल 2026। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में साइबर ठगी के दो चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। हैरानी की बात यह है कि एक मामले में पीड़ित ने किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार का ओटीपी शेयर भी नहीं किया, फिर भी उसके बैंक अकाउंट से लाखों रुपए निकल गए। इन घटनाओं ने ऑनलाइन बैंकिंग सुरक्षा को लेकर लोगों के बीच चिंता बढ़ा दी है।

बिना OTP बताए भी खाते से निकले 7 लाख 20 हजार रूपये

पहला मामला ग्वालियर शहर के एक BSF SI सुरक्षा बल से जुड़े अधिकारी का है। उन्हें अचानक लगातार मोबाइल पर OTP मैसेज आने लगे। ये OTP न ही इन्होंने किसी से बताया न ऑनलाइन शेयर किया, फिर भी कुछ ही समय के अंदर उनके खाते से करीब 7.2 लाख रुपए की रकम निकल गई।

बताया जा रहा कि ठगों ने किसी टेक्निकल तरीके का इस्तेमाल कर मोबाइल या फिर बैंकिंग सिस्टम को एक्सेस किया, उसके बाद घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत बैंक जाकर साइबर हेल्पलाइन को जानकारी दी और तुरंत खाता ब्लॉक कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फर्जी लिंक से दूसरा शिकार

दूसरा मामला एक रिटायर्ड व्यक्ति का है, जिसमें उन्हें एक कॉल आया, बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को इंटरनेट सेवा कंपनी का कर्मचारी बताया। उसने "अकाउंट अपडेट" के नाम पर एक लिंक भेजा।
  • जैसे ही उस व्यक्ति ने लिंक पर क्लिक किया मोबाइल की सुरक्षा ढीली पड़ गई
  • इसके बाद कुछ ही मिनटों में खाते से करीब 2 लाख 45 हजार रूपये निकाल लिए गए
पीड़ित ने तुरंत शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने दी चेतावनी

पुलिस बल के अधिकारियों का कहना है कि साइबर ठग अब नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं कई बार बिना ओटीपी शेयर किए भी फ्राॅड हो सकता है अगर मोबाइल या लिंक के जरिए एक्सेस मिल जाए।
यह खबर भी पढ़ें

ऐसे रहें सुरक्षित (जरूरी सलाह)

  • किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक कभी न करें
  • बैंक या कोई भी कंपनी के नाम पर आने वाली कॉल पर तुरंत भरोसा न करें
  • OTP, PIN या बैंक डिटेल किसी के साथ शेयर न करे
  • कोई फ्रॉड जैसी स्थिति दिखे तो तुरंत 1990 हेल्पलाइन पर शिकायत करें

निष्कर्ष

ग्वालियर जिले से सामने आए दोनों मामले साफ दिखा रहे हैं कि साइबर ठगी के तरीके तेजी से कितने बदल रहे हैं। ऐसे में थोड़ी सी सावधानी ही बड़ी रकम को सुरक्षित कर रख सकती है।

About the author

Nishant Kumar
Nishant Kumar is a digital news editor at MP News Media. He covers Madhya Pradesh news including weather updates, education, government alerts, and public interest stories.

Post a Comment