-- | 00:00:00 -- | Loading...

MP Weather Alert: मार्च के शुरुआत में ही तपने लगा मध्यप्रदेश, आज दोपहर सतर्क रहने की सलाह

MP Weather Today: मध्यप्रदेश में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी तेज हो गई है। मालवा-निमाड़ क्षेत्र सबसे गर्म रहा और कई शहरों में तापमान 38 डिग्री के पार।
मध्यप्रदेश में मार्च की शुरुआत में बढ़ती गर्मी, मालवा-निमाड़ क्षेत्र में तापमान 38 डिग्री के पार
भोपाल, 8 मार्च 2026। मध्य प्रदेश में इस बार गर्मी ने अपने तय समय से पहले ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मार्च के शुरुआती दिनों में ही प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। खासकर मालवा और निमाड़ क्षेत्र में गर्मी अत्यधिक महसूस की जा रही है, जहां कई शहरों का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में हवा की दिशा बदलने और राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से आने वाली गर्म हवाओं के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही हैं।

मालवा-निमाड़ में सबसे ज्यादा गर्मी

मध्य प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।
रतलाम में सबसे अधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा धार में 38.5 डिग्री सेल्सियस तथा नर्मदापुरम में 37.6 डिग्री सेल्सियस, सागर में 37.2 डिग्री सेल्सियस और गुना में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

बात करे बड़े शहरों की तो उज्जैन में 36.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 36.4 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 35.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 35.7 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले दो दिन में 40 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 48 घंटों में तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। यदि ऐसा हुआ तो प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है।

यह भी पढे: 

अप्रैल-मई में बढ़ सकती है लू

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल अप्रैल और मई के महीनों में प्रदेश में लू (Heatwave) का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार भी जा सकता है।
यह खबर भी पढ़ें

आज दोपहर सावधानी बरतने की सलाह

तेज धूप और बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच:
  • बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें
  • पर्याप्त पानी पिएं
  • हल्के और सूती कपड़े पहनें
  • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ती गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ सकता है।

About the author

Nishant Kumar
Nishant Kumar is a digital news editor at MP News Media. He covers Madhya Pradesh news including weather updates, education, government alerts, and public interest stories.

Post a Comment