भोपाल, 10 मार्च 2026। मध्यप्रदेश सरकार की सुपर-100 योजना के तहत सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने आदेश जारी करते हुए बताया कि अब छात्र 12 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
पहले आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 फिक्स की गई थी, लेकिन कई विद्यार्थियों द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग के बाद विभाग ने यह निर्णय लिया है।
प्रवेश परीक्षा की तिथि में नहीं हुआ बदलाव
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार आवेदन की तारीख बढ़ाई गई है, लेकिन प्रवेश परीक्षा की तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है।सुपर-100 योजना के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा 22 मार्च 2026 को ही आयोजित की जाएगी।
विभाग ने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि नई तिथि के अनुसार आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
MP News व्हाट्सएप पर जुड़े:
मध्यप्रदेश की ताजा और विश्वसनीय खबरें 一 आधिकारिक चैनल फॉलो करेें।
Follow on WhatsApp
मध्यप्रदेश की ताजा और विश्वसनीय खबरें 一 आधिकारिक चैनल फॉलो करेें।
विद्यार्थियों को मिला अतिरिक्त मौका
आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। अब इच्छुक छात्र-छात्राएं MP Online पोर्टल या मध्यप्रदेश राज्य ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।शिक्षा विभाग का कहना है कि अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थियों को योजना का लाभ देने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।
![]() | |
| लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी सुपर-100 योजना 2026 का आधिकारिक नोटिस |
यह भी पढे:
क्या है मध्यप्रदेश की सुपर-100 योजना
सुपर-100 योजना मध्यप्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल है। इसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर तैयारी का अवसर देना है।इस योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को:
- IIT-JEE और NEET जैसी परीक्षाओं की तैयारी
- निःशुल्क कोचिंग
- आवास और भोजन की फ्री सुविधा
- बेहतरीन पढ़ाई का वातावरण
कहां होती है पढ़ाई
योजना के अंतर्गत जिन विद्यार्थियों का सिलेक्शन होता है उनको कक्षा 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के साथ विशेष कोचिंग दी जाती है।इसके लिए दो प्रमुख संस्थानों में व्यवस्था की गई है:
- भोपाल – शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
- इंदौर – शासकीय मल्हार आश्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
यह खबर भी पढ़ें
कौन कर सकता है आवेदन
इस योजना के लिए वही विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं:- जिन्होंने सरकारी स्कूल से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो
- जिनके अंक आमतौर पर 70% या उससे अधिक हों
- जो आगे चलकर IIT, NEET या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हों
Super-100 योजना के लिए आवेदन कैसे करें
छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स से आवेदन कर सकते हैं:
- MP Online पोर्टल पर जाएं
- Super-100 योजना का आवेदन फॉर्म खोलें
- आवश्यक जानकारी भरें
- दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन सबमिट करें
सुपर-100 योजना मध्यप्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। आवेदन की तिथि बढ़ने से अब अधिक छात्रों को इस योजना का लाभ मिल सकेगा।

