![]() |
| मध्यप्रदेश में ठंड और कोहरे के चलते स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया |
सरकार के इस फैसले से कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थीयों को सुबह-सुबह कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।
क्यों बदली जा रही स्कूलों की टाइमिंग?
बीते कुछ दिनों में मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में -
- तापमान में भारी गिरावट
- सुबह-सुबह अत्यधिक घना कोहरा
- शीतलहर (Cold Wave) की स्थिति
- सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने से दुर्घटना का खतरा
जैसी परिस्थितियों को ध्यान में रखा गया। छोटे बच्चों पर इसका असर सीधा पड़ रहा था इसी वजह से प्रशासन ने स्कूल टाइमिंग में बदलाव का निर्णय लिया।
MP में नई स्कूल टाइमिंग (ज़िला-वार निर्णय)
प्रदेश की अलग-अलग जिलों में बदलते मौसम को देखते हुऎ अलग-अलग समय तय किया गया है-
- कई जिलों में
स्कूल सुबह 09:00 बजे से खुल रहे है
- कुछ जिलों (जैसे सतना जैसे ठंड प्रभावित क्षेत्र)
स्कूलों का संचालन सुबह 10:00 बजे से किया जा रहा है
यह निर्णय कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए है।
कक्षा 9वीं से 12वीं की टाइमिंग में फिलहाल अधिकांश जिलों में कोई बदलाब नहीं किया गया है।
यह भी पढे: मध्यप्रदेश में ठंड का तांडव, प्रदेश में पारा 3.7℃ तक पहुंचा | 22 जिलों में छाया घने कोहरे का कहर
किन स्कूलों पर लागू है आदेश?
मध्यप्रदेश में जारी यह आदेश -
- सभी शासकीय स्कूल
- अशासकीय (प्राइवेट) स्कूलों में
- CBSE/ICSE स्कूल
- केंद्रीय विद्यालय
- जवाहर नवोदय विद्यालय
- शासन से मान्यता प्राप्त सभी शिक्षण संस्थाओं में
सभी पर समान रूप से लागू किया जा रहा है।
आदेश कब से लागू और कब तक?
अधिकांश जिलों में यह आदेश
- 23 दिसंबर 2025 से प्रभावशील है
यह व्यवस्था
- अगले आदेश तक या जनवरी 2026 तक लागू रहेगी
- मौसम सामान्य होने पर समय में फिर बदलाव किया जाएगा।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में -
- शीत दिन (Cold Day)
- घना कोहरा
- शीतलहर
का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का अनुमान है की जनवरी तक तेज ठंड का असर बना रह सकता है इसी वजह से प्रशासन लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहा है।
अभिभावकों के लिए जरूरी सलाह
- बच्चों को पूरे गर्म कपड़ों में स्कूल भेजे
- सुबह निकलते समय आज का मौसम जरूर देखे
- स्कूल द्वारा जारी हर नए नोटिस पर नजर रखे
- छोटे बच्चों के स्वास्थ्य में कोई भी लक्षण दिखे तो सावधानी बरते और डॉक्टर को दिखाए
यह भी पढे: MP Today Top 10 News: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरे, एक नजर मे
आगे क्या हो सकता है?
यदि ठंड और तेज होती है तो-
- स्कूल के टाइमिंग में और बदलाब किया जाएगा
- कुछ जिलों में अस्थाई अवकाश
- विशेष परिस्थितियों में अतिरिक निर्देश
भी जारी किए जा सकते है।
निष्कर्ष
मध्य प्रदेश सरकर ने स्कूलों की समय में किया गया बदलाव पूरी तरह से छात्र हित में लिया गया निर्णय है ठंड और कोहरे के बीच यह कदम बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
