![]() | |
| धान भुगतान के बदले रिश्वत लेते खरीदी प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर को लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया (प्रतीकात्मक तस्वीर) |
मध्य प्रदेश राज्य के शिवनी जिले में धान खरीदी से जुड़े एक मामले में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। किसान से भुगतान का चलन देने की बदली रिशवत मांगने पर खरीदी प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथ पकड़ा गया है।
पूरी खबर
जबलपुर-सिवनी।
धान खरीदी के मामले में एक और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जबलपुर लोकायुक्त टीम ने शिवनी जिले के समनापुर धान खरीदी केंद्र पर करवाई करते हुऎ खरीदी प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेटे हुऎ पकड़ा है।
लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार, किसान दुर्गेश चंद्रवंशी ने समनापुर केंद्र पर अपनी धान की तुलाई कराई थी। तुलाई के बाद भुगतान के लिए जरूरी चालान देने के एवज में केंद्र प्रभारी द्वारा किसान से रिश्वत की मांग की जा रही थी।
₹1800 की रिश्वत की मांग, किसान ने की शिकायत
पीड़ित किसान ने रिश्वत से परेशान होकर जबलपुर लोकायुक्त कार्यलय में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत की वेरीफिकेशन के बाद लोकयुक्त टीम ने ट्रैप की योजना बनाई।
गुरुवार को जैसे ही किसान रिश्वत की रकम लेकर खरीदी केंद्र पहुंचा, प्रभारी ने उस कंप्यूटर ऑपरेटर को पैसे देने के लिए कहा कंप्यूटर ऑपरेटर ने जैसे ही रिश्वत की रकम अपने पास रखें लोकयुक्त टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे रंग हाथ पकड़ लिया।
दोनों अपराधियों पर भ्रष्टाचार का केस
लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत की राशि जब्त कर ली है। खरीदी प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर - दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।
टीम अब पूरी धान खरीदी के रिकॉर्ड और भुगतान प्रक्रिया की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके की इससे पहले भी बाकी किसानो से अवैध वसूली तो नहीं की गई।
लोकायुक्त की चेतावनी
लुकायुक्त अधिकारियों ने साफ कहा है कि सरकारी योजनाओं और किसान भुगतान से जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी करवाई की जावेगी।
