MP Weather Forecast: अगले 48 घंटों मे ठंड और घने कुहरे का अलर्ट, अब कांप जायेगा एमपी

MP Weather Forecast: अगले 24-48 घंटों मे मध्यप्रदेश के कई जिलों मे ठंड, कोहरा और शीतलहर का असर। मौसम विभाग की ताजा चेतावनी।
Ankit Kumar

MP Weather Forecast next 48 hours with cold wave and fog alert in Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश मे अगले 48 घंटों के लिए मौसम विभाग ने ठंड और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 
मध्यप्रदेश. एमपी मे ठंड का लगातार तेजी पकड़ता जा रहा है। IMD (मौसम विभाग) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों मे घना कोहरा, शीतलहर और तापमान मे गिरावट देखने को मिल सकती है। खासतौर पर  लोगों को सुबह के साथ रात मे अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। 

इन जिलों मे ठंड और कोहरे का ज्यादा असर

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर और मध्यप्रदेश के कई जिलों मे घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। इन जिलों मे विजिबिलिटी कम होने की संभावना है:

  • भोपाल 
  • इंदौर 
  • उज्जैन 
  • ग्वालियर 
  • सागर 
  • रीवा 
  • शहडोल 
  • जबलपुर 
  • छिंदवाड़ा 

घने कोहरे के कारण सुबह सुबह सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। 

यह भी पढे:

  1. 12 लाख की नई नवेली कारे सिर्फ 2 लाख में, आख़िर बैंक इतनी सस्ती क्यों दे रहा कारे, क्या है असली मकसद
  2. Mp Weather Update Today । मध्यप्रदेश का आज का मौसम

मध्यप्रदेश मौसम: अगले 48 घंटों का पूर्वानुमान (15-16 दिसम्बर 2025)

तापमान मे गिरावट: अगले 48 घंटों मे न्यूनतम तापमान मे 2-3 डिग्री सेल्सियस और गिरावट आ सकती है। प्रदेश के 25 से अधिक शहरों मे पारा 10°C से नीचे रहेगा, जबकि ग्वालियर चम्बल संभाग के कुछ इलाकों मे यह 5°C के करीब पहुँच सकता है। 

घने कोहरे का अलर्ट: सोमवार (15 दिसंबर) की सुबह ग्वालियर चंबल सागर और रीवा संभाग के जिलों में घना कोहरा रहने की संभावना है। इतने घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रहने की संभावना जताई है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश: अगले 24 से 48 घंटों के दौरान इंदौर, भोपाल और उज्जैन संभागों मे बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कुछ स्थानों पर हल्की बूँदाबाँदी की भी संभावना जताई गई है, जिससे ठिठुरन और बढ़ सकती है।  

शीतलहर (Cold Wave) की चेतावनी: इंदौर, उज्जैन, शाजापुर और भोपाल साहित मालवा- निमाड़ अंचल में शीतलहर का असर दिखेगा। मुख्य रूप से सीहोर, राजगढ़ और विदिशा में रात को अधिक ठंड होगी।

प्रमुख शहरों का 48 घंटों का अनुमानित तापमान:

शहर न्यूनतम तापमान (अगले 48h) मुख्य स्थिति
ग्वालियर 6°C - 7°C घना कोहरा और भीषण ठंड
भोपाल 8°C - 9°C आंशिक बादल और शीतलहर
इंदौर 9°C - 10°C ठंडी हवाएं और धुंध
जबलपुर 7°C - 8°C कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग की चेतावनी 

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों यानि अगले 48 घंटों के लिए ठंड और कोहरे को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों से लेकर बीमार लोगों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। 

सावधानी के लिए जरूरी सुझाव 

  • सुबह या देर रात अनावस्यक बाहर निकलने से बचे।
  • गर्म कपड़े को पूरे बाहों वाले पहले 
  • यदि कोहरे मे वाहन चला रहे हो तो फॉग लाइट और धीमी गति रखे 

 MP News Media की अपील 

मौसम को देखते हुए आम नागरिकों से अपील है कि वे सावधानी बरते और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करे ।

Getting Info...

Post a Comment

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.