MP Weather News Today: मध्यप्रदेश में ठंड का तांडव, प्रदेश में पारा 3.7℃ तक पहुंचा | 22 जिलों में छाया घने कोहरे का कहर

MP Weather News Today: मध्यप्रदेश में ठंड का तांडव, प्रदेश में पारा 3.7°C तक पहुंचा। 22 जिलों में घने कोहरे और कोल्ड वेव का अलर्ट।
MP Weather News Today showing cold wave and dense fog alert in Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

MP Weather Update: मध्यप्रदेश मे इन दिनों ठंड ने अपना असली असर दिखाना शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश में 18 दिसंबर 2025 से तापमान में 11 से 12 डिग्री तक गिरावट का अनुमान है। पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 18 से 19 दिसंबर को शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। 18 दिसंबर को अधितकम तापमान 24° और न्यूनतम तापमान 12℃ रहने की संभावना है जबकी अगले दिन 19 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक जा सकता है।

प्रदेश के मौसम का अंदाज इसी से लगा सकते हैं कि यहां के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5℃ से भी नीचे लुढ़क चुका है। बीती रात राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.4℃ शाजापुर जिले के गिरवर में 4.5℃ तथा राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज हुआ, यहां का न्यूनतम तापमान 4.8℃ दर्ज हुआ जबकी इंदौर का तापमान 4.9℃ रहा।

कड़ाके की ठंड और घने कोहरे अलर्ट

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की वजह से लोगों की मुश्किल बढ़ रही है। सुबह-सुबह लोगों को काम मे जाने में, बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने राजधानी भोपाल समेट शाहजापुर सेहोर रायसेन राजगढ़ में कोल्ड वेव (Cold Wave) का अलर्ट जारी किया है। बुधवर की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात साबित हुई, जहां तापमान 4.4℃ तक पहुंच गया है।

19 दिसंबर से और बढ़ेगी ठंड 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 19 दिसंबर 2025 से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, इसके बाद एक और सिस्टम आने की संभावना है जिससे ठंड और तेज हो सकती है। 

मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान : ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी 

मौसम विभाग ने प्रदेश के करीब 21 जिलों के लिए घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें ग्वालियर, भिंड, मुरैना, निवाड़ी, दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, रीवा, मऊगंज, और सीधी जैसे इलाके गंभीर इलाकों की लिस्ट में शामिल है। 
इसके अलावा जबलपुर, कटनी, सागर, उमरिया, शहडोल, विदिशा, भोपाल सहित अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों मे है तापमान सबसे कम 

  • मंदसौर: 3.7℃
  • गिरवर (शाजापुर): 3.8℃
  • इंदौर: 4.9℃
  • भोपाल : 5.1℃
  • राजगढ़: 4.4℃

बड़े शहरों मे सबसे कम तापमान कितना 

  • ग्वालियर: 9.8°C
  • जबलपुर: 8.6°C
  • इंदौर: 4.9°C
  • उज्जैन: 8°C
  • भोपाल: 5.1°C
यह भी पढे: MP Today Top 10 News: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरे, एक नजर मे

About the author

Nishant Kumar
Nishant Kumar is a digital news editor at MP News Media. He covers Madhya Pradesh news including weather updates, education, government alerts, and public interest stories.

Post a Comment