MP Weather News Today: मध्यप्रदेश में ठंड का तांडव, प्रदेश में पारा 3.7℃ तक पहुंचा | 22 जिलों में छाया घने कोहरे का कहर
MP Weather News Today: मध्यप्रदेश में ठंड का तांडव, प्रदेश में पारा 3.7°C तक पहुंचा। 22 जिलों में घने कोहरे और कोल्ड वेव का अलर्ट।
MP Weather News Today: मध्यप्रदेश में ठंड का तांडव, प्रदेश में पारा 3.7℃ तक पहुंचा | 22 जिलों में छाया घने कोहरे का कहर MP Weather Update: मध्यप्रदेश मे इन दिनों ठंड ने अपना असली असर दिखाना शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश में 18 दिसंबर 2025 से तापमान में 11 से 12 डिग्री तक गिरावट का अनुमान है। पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 18 से 19 दिसंबर को शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। 18 दिसंबर को अधितकम तापमान 24° और न्यूनतम तापमान 12℃ रहने की संभावना है जबकी अगले दिन 19 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक जा सकता है। प्रदेश के मौसम का अंदाज इसी से लगा सकते हैं कि यहां के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5℃ से भी नीचे लुढ़क चुका है। बीती रात राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.4℃ शाजापुर जिले के गिरवर में 4.5℃ तथा राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज हुआ, यहां का न्यूनतम तापमान 4.8℃ दर्ज हुआ जबकी इंदौर का तापमान 4.9℃ रहा। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे अलर्ट मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की वजह से लोगों की मुश्किल बढ़ रही है। सुबह-सुबह लोगों को काम मे जाने में, बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने राजधानी भोपाल समेट शाहजापुर सेहोर रायसेन राजगढ़ में कोल्ड वेव (Cold Wave) का…
About the author
Nishant Kumar is a digital news editor at MP News Media. He covers Madhya Pradesh news including weather updates, education, government alerts, and public interest stories.