![]() |
| लाड़ली बहनों की 32 वीं किस्त फिर अटकी |
क्यों अटकी लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त?
सीएम मोहन यादव का कार्यक्रम 15 जनवरी को नर्मदापुरम मे होने वाला था, लेकिन अब यह कार्यक्रम टल गया है अब यह 16 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा और लाड़ली बहनों के पैसे भी एक दिन कि देरी के साथ ट्रांसफर किए जायेगे ।
2025 में 31वीं किस्त 9 दिसंबर को जारी कर दी गई थी। आमतौर पर यह राशि हर महीने की करीब 10 तारीख के आसपास से सभी के बैंक खाते में पहुंचा दी जाती है, लेकिन जनवरी के माह में देरी होने के कारण महिलाओं के मन में सवाल उठने लगे की कहीं यह योजना बंद तो नहीं हो गई है।
अब साफ है:
यह सिर्फ प्रशासनिक देरी है, योजना बंद नहीं हुई है।
यह भी पढे: लाड़ली बहनों की सरकार से दो टूक गुहार, नहीं चाहिए हमे ₹1500 - कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाएं
32वीं किस्त की पुष्टि (Latest Update)
- राशि: ₹1500
- तारीख: 16 जनवरी 2026
- भुगतान का माध्यम: DBT (सीधे बैंक खाते में)
सरकारी स्तर पर यह स्पष्ट कर दिया गया है कि सभी पात्र महिलाओं को राशि मिलेगी जिनका बैंक खाता आधार और ईकेवाईसी सही है।
देरी की वजह क्या थी?
सूत्रों के मुताबिक:
- टेक्निकल प्रक्रिया
- बैंक सत्यापन
- E-Kyc अपडेट
इन सभी कारणों से भुगतान प्रक्रिया में कुछ समय लगा, लेकिन अब सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
किसे नहीं मिल सकती 32वीं किस्त?
अगर किसी महिला को पैसे नहीं आते हैं तो यह कारण हो सकते हैं:
- आधार से बैंक लिंक नहीं
- e-kyc अधूरी
- बैंक खाता बंद या गलत
- पात्रता में बदलाव
ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है।
लाड़ली बहना योजना की किस्त का स्टेटस कैसे चेक करे?
- लाड़ली बहना योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं
- आवेदन या सदस्य आईडी दर्ज करें
- DBT पेमेंट स्टेटस चेक करें
- अगर "Success" का मैसेज देखें तो पैसा जल्दी खाते में आएगा
सरकार के संकेत क्या कहते है?
- राज्य सरकर ने साफ कहा है कि:
- यह योजना आगे भी जारी रहेगी
- सभी पात्र महिलाओं को हर महीने सहायता मिलती रहेगी
- किसी भी तरह की अफवाहो पर ध्यान ना दे
MP News Media का निष्कर्ष
मध्य प्रदेश में चल रही लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त को लेकर फैली सभी अफवाहें अब खत्म हो चुकी हैं। 1500 रुपए की राशि 16 जनवरी 2026 को सभी पात्र लाभर्थियों के खाते में भेज दी जायेंगी।
अगर किसी कारणवश पैसे देर से आये तो वह तकनीकी देरी हो सकती है योजना बंद नहीं हुई।
