पश्चिम मध्य रेलवे की सख्ती: टिकट जांच में 1 महीने में 13.61 करोड़ की वसूली, जबलपुर में सबसे ज्यादा मामले

पश्चिम मध्य रेलवे ने टिकट जांच अभियान में नवंबर 2025 में 1.79 लाख यात्रियों पर कार्रवाई कर 13.61 करोड़ रुपये वसूले।
पश्चिम मध्य रेलवे की सख्ती: टिकट जांच में 1 महीने में 13.61 करोड़ की वसूली, जबलपुर में सबसे ज्यादा मामले
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वाली लोगों के खिलाफ सख्त करवाई करते हुऎ बड़ा अभियान चलाया है। नवंबर महीने में ही टिकट जांच के दौरान 1 लाख 79000 से ज्यादा यात्रियों को पकड़ा और जूरमने के रूप में 11 करोड़ 74 लाख से अधिक की राशि वसूली की गई। यह आंकडा पिछले साल की तुलना में करीब 23% ज्यादा निकल कर सामने आ रहा है। तीनों मंडल में चला सघन टिकट जांच अभियान रेलवे महाप्रबंधक के मार्गदर्शन और प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के निर्देश पर जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडल में लगातर टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इन अभियाओं का मकसद बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाना और रेलवे की राजस्व को सुरक्षित करना है। जबलपुर मंडल रहा सबसे आगे तीनों मंडलों में जबलपुर मंडल ने टिकट जांच मामले में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। जबलपुर मंडल में 78 हजार से अधिक यात्री पकड़े गए इनसे रेलवे को 5 करोड़ 70लाख रुपए का राजस्व मिला रेलवे प्रशासन के अनुसार, जबलपुर मंडल में काफी बड़ी संख्या में रेल यात्री बिना टिकट या गलत टिकट पर यात्रा करते पाए गए। यह भी पढे: लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त क्यों नहीं आई? जनवरी 2026 में योजना ब…

About the author

Nishant Kumar is a digital news editor at MP News Media. He covers Madhya Pradesh news including weather updates, education, government alerts, and public interest stories.

Post a Comment