![]() |
जबलपुर मंडल में टिकट जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए यात्री |
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वाली लोगों के खिलाफ सख्त करवाई करते हुऎ बड़ा अभियान चलाया है। नवंबर महीने में ही टिकट जांच के दौरान 1 लाख 79000 से ज्यादा यात्रियों को पकड़ा और जूरमने के रूप में 11 करोड़ 74 लाख से अधिक की राशि वसूली की गई। यह आंकडा पिछले साल की तुलना में करीब 23% ज्यादा निकल कर सामने आ रहा है।
तीनों मंडल में चला सघन टिकट जांच अभियान
रेलवे महाप्रबंधक के मार्गदर्शन और प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के निर्देश पर जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडल में लगातर टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इन अभियाओं का मकसद बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाना और रेलवे की राजस्व को सुरक्षित करना है।
जबलपुर मंडल रहा सबसे आगे
तीनों मंडलों में जबलपुर मंडल ने टिकट जांच मामले में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है।
- जबलपुर मंडल में 78 हजार से अधिक यात्री पकड़े गए
- इनसे रेलवे को 5 करोड़ 70लाख रुपए का राजस्व मिला
रेलवे प्रशासन के अनुसार, जबलपुर मंडल में काफी बड़ी संख्या में रेल यात्री बिना टिकट या गलत टिकट पर यात्रा करते पाए गए।
यह भी पढे:
भोपाल और कोटा मंडल का प्रदर्शन
भोपाल मंडल
- करीब 58 हजार यात्री के मामले दर्ज
- 3 करोड़ 42 लाख रुपए की हुई वसूली
कोटा मंडल
- लगभग 45000 यात्री पकड़े गए
- 2 करोड़ 42 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया
इसके अलावा मुख्यालय स्सीतर पर सीसीएम स्क्वाड ने भी विशेष अभियान चलाकर 3000 मामले दर्ज किए और कारवाई की, साथ ही इसमें 20 लाख से अधिक की वसूली कर यात्रियों से बिना टिकट यात्रा का कर्ज वसूला।
पूरे वित्तीय वर्ष में रिकॉर्ड की कार्रवाई
वर्तमान चालू वित्तीय वर्ष 2025- 26 में 1 अप्रैल से 31 दिसंबर 2025 तक पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल ने टिकट जांच में रिकॉर्ड सफलता हासिल की है।
- कुल 6 लाख 62000 से अधिक यात्री बिना टिकट पाए गए और अनियमित यात्रा करते पकड़े गए।
- रेलवे को 48 करोड़ 93 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ।
किस तरह की अनियमिताएं पकड़ी गई?
रेल विभाग में कार्यरत अधिकारियों के मुताबिक जांच के दौरान तीन तरह की मुख्य अनियमितताएं सामने आई है一
- बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री
- कम श्रेणी की टिकट पर उच्च श्रेणी में सफर
- बिना टिकट बुकिंग अतिरिक्त समान ले जाने वाले यात्री
इन सभी मामालों में जुर्माना वसूला गया है।
दिसम्बर 2025 में हुई कड़ी कार्रवाई
केवल दिसंबर 2025 महीने में ही一
- 85000 से ज्यादा मामले में करवाई हुई
- 6 करोड़ 79 लाख का राजस्व रेलवे को मिला
रेलवे का कहना है की आगे भी ऐसे ही अभियान लगातार चलाये जाए और बिना टिकट यात्रियों से जुर्माना वसूल किया जाए।
रेलवे की अपील
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा ने यात्रियों से अपील की है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें बिना टिकट या गलत टिकट पर यात्रा करने वालों के खिलाफ जुर्माना वसूला जाएगा और कानूनी करवाई की जा सकती है।
निष्कर्ष
पश्चिम मध्य रेलवे की यह करवाई साफ संकेत दे रही है की आने वाले समय में बिना टिकट यात्रा करना आसान नहीं होगा लगातर हो रही शक्ति से न केवल रेलवे का राजस्व बढ़ रहा है बल्कि ईमानदारी से यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा भी मिल रही है।
