-- | 00:00:00 -- | Loading...

MP D.El.Ed Exam 2026: डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा तिथियां घोषित, 2 जून से शुरू होंगी परीक्षाएं

MP DElEd Exam 2026 का टाइम टेबल जारी हो गया है। डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 2 जून से शुरू होंगी। यहां देखें परीक्षा की जरूरी जानकारी।
MP DElEd Exam Time Table 2026 First and Second Year
भोपाल, 7 मार्च 2026। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) ने डी.एल.एड (Diploma in Elementary Education) प्रथम और द्वितीय वर्ष के लिए मुख्य परीक्षा 2026 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी टाइम टेबल के अनुसार डीएलएड की परीक्षाएं जून 2026 में आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित की जायेंगी।

मंडल ने सभी कॉलेजों और विद्यार्थीयों को निर्देश देते हुऎ कहा है कि परीक्षा कार्यक्रम को ध्यान पूर्वक देखें और उसी के अनुसार अपनी तैयारी करें।

डीएलएड प्रथम वर्ष परीक्षा कार्यक्रम 2026

डीएलएड प्रथम वर्ष की मुख्य परीक्षाएं 2 जून से शुरू होकर 23 जून 2026 तक आयोजित की जाएंगी। विषयवार परीक्षा तिथियां इस प्रकार है一
दिनांक विषय
02 जून 2026बाल्यावस्था एवं बाल विकास
04 जून 2026समसामयिक भारतीय समाज में शिक्षा
06 जून 2026पूर्व बाल्यावस्था परिचर्या एवं शिक्षा
09 जून 2026भाषा बोध एवं प्रारंभिक भाषा विकास
11 जून 2026पाठ्यचर्या शिक्षण एवं संप्रेषण तकनीकी का एकीकरण
13 जून 2026English Proficiency
16 जून 2026योग शिक्षा
19 जून 2026मातृभाषा / क्षेत्रीय भाषा शिक्षण
22 जून 2026Pedagogy of English
23 जून 2026गणित शिक्षण(प्राथमिक स्तर)

डीएलएड द्वितीय वर्ष परीक्षा कार्यक्रम

द्वितीय वर्ष के विद्यार्थीयों की मुख्य परीक्षाएं 3 जून 2026 से शुरू होकर 20 जून 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

प्रमुख विषयों की परीक्षा तिथियां इस प्रकार हैं一
दिनांक विषय
03 जून 2026संज्ञान अधिगम और बाल विकास
05 जून 2026समाज शिक्षा और पाठ्यचर्या बोध
08 जून 2026शिक्षा में समावेशी एवं जेंडर मुद्दे
10 जून 2026शालेय संस्कृति, नेतृत्व और शिक्षक विकास
12 जून 2026English Proficiency
15 जून 2026योग शिक्षा
18 जून 2026पर्यावरणीय अध्ययन शिक्षण
20 जून 2026वैकल्पिक विषय (सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, गणित या विज्ञान शिक्षण)

सुबह 8 बजे से होगी परीक्षा

मध्यमिक शिक्षा मंडल के अनुसार सभी परीक्षाएं सुबह के 8:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

छुट्टी होने पर भी होगी परीक्षा

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि परीक्षा अवधि के दौरान किसी दिन सरकारी या स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है तब भी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। हालांकि विशेष परिस्थितियों में बोर्ड परीक्षा तिथि या समय में बदलाव कर सकता है।

एडमिट कार्ड कब जारी होंगे

डीएलएड मुख्य परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 10 से 15 दिन पहले जारी किए जाते हैं। विद्यार्थी अपने कॉलेज या ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
यह खबर भी पढ़ें

छात्रों के लिए जरूरी निर्देश

  • परीक्षा कार्यक्रम को ध्यान से नोट करें
  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंच जाए
  • एडमिट कार्ड और आवश्यक दस्तावेज साथ रखें
  • किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक (ऑफिशल) वेबसाइट sederp.educationportal3.in देखते रहे।

About the author

Nishant Kumar
Nishant Kumar is a digital news editor at MP News Media. He covers Madhya Pradesh news including weather updates, education, government alerts, and public interest stories.

Post a Comment