-- | 00:00:00 -- | Loading...

एमपी में बदलेगा मौसम का मिजाज: 6 मार्च से कई जिलों में बारिश के आसार, अप्रैल-मई में लू का अलर्ट

मध्य प्रदेश में 6 मार्च से मौसम बदलेगा। कई जिलों में बादल और हल्की बारिश के आसार, तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना।
मध्य प्रदेश मौसम अपडेट मार्च 2026, 6 मार्च से बारिश के आसार और बढ़ता तापमान
6 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्य प्रदेश के कई जिलों में बादल और हल्की बारिश की संभावना
भोपाल, 5 मार्च 2026। मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। दिन में तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच अब मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बदलाव के संकेत जारी किए हैं। 6 मार्च से सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ जिलों में बादल छाए और हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

अगले 72 घंटे में तापमान में बढ़ोत्तरी

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहा। कई शहरों में अधितकम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मालवा और निवाड़ क्षेत्र मे गर्मी का असर अधिक देखने को मिल रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों मे अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है । यदि यही स्थिति बनी रही तो मार्च के पहले पखवाड़े में कुछ इलाकों में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है।


6 मार्च से बदलेगा सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर 6 मार्च से मध्य प्रदेश में दिखाई दे सकता है।

इन संभागों में असर संभावित हैー
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर-चंबल 
इन क्षेत्रों में बादल छाने, गरज-चमक के साथ हल्की बूंदा-बांदी और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे दिन की तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है और लोगों को अस्थाई राहत मिल सकती है।

दिन गर्म, राते भी हो रही सामान्य से ज्यादा

प्रदेश में केवल दिन ही नहीं अब रात के तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। पश्चिमी हवाओं के कारण नमी कम हो रही है जिससे सूखी गर्मी का अहसास बढ़ गया है।

अप्रैल-मई में पड़ेगी ज्यादा गर्मी

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस वर्ष अप्रैल और मई के महीनों में भीषण गर्मी पड़ सकती है। करीब 15 से 20 दिनों तक हीट वेव (लू) चलने की संभावना है।

विशेष रूप से ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल, जबलपुर और सागर संभाग में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

हालांकि मार्च महीने में फिलहाल लू चलने का कोई आधिकारिक अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
यह खबर भी पढ़ें

मार्च का मिला-जुला ट्रेंड

पिछले वर्षों की आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में मार्च का मौसम आमतौर पर मिलाजुला ही रहता है一
  • दिन में तेज गर्मी
  • रात में हल्की ठंड
  • बीच-बीच में हल्की बारिश
इस बार भी ऐसा ही पैटर्न देखने को मिल सकता है।

About the author

Nishant Kumar
Nishant Kumar is a digital news editor at MP News Media. He covers Madhya Pradesh news including weather updates, education, government alerts, and public interest stories.

Post a Comment