-- | 00:00:00 -- | Loading...

MP के 5वीं-8वीं के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट: 5 मार्च से शुरू होगी कॉपियों की जांच, इस तारीख को आएगा रिजल्ट

MP में 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की जांच 5 मार्च से शुरू होगी। जानें रिजल्ट कब आएगा और मूल्यांकन की पूरी प्रक्रिया।
MP 5th 8th Board Copy Checking Start Date and Result Update
MP में 5 मार्च से 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की जांच शुरू
भोपाल। Madhya Pradesh में कक्षा 5वीं और 8वीं के बोर्ड परीक्षाओं के लिए एक बड़ी खबर है। प्रदेश के प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में आयोजित बोर्ड परीक्षाएं 28 फरवरी को समाप्त हो चुकी है। अब राज्य शिक्षा केंद्र ने 5 मार्च से उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू करवाने का फैसला किया है।

अधिकारियों के अनुसार मूल्यांकन कार्य 14 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि मार्च के अंतिम सप्ताह में परीक्षा परिणाम घोषित किया जा सकें।

कब आएगा रिजल्ट?

सूत्रों के मुताबिक 25 मार्च 2026 तक परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। इससे 1 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं नियमित रूप से शुरू की जा सकेंगी।

छात्रों और अभिभावकों को अब रिजल्ट का इंतजार है, जो इस महीने के अंतिम सप्ताह में खत्म हो सकता है।

ब्लॉक स्तर बनेंगे मूल्यांकन केंद्र

इस वर्ष मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए कॉपीओं की जांच ब्लॉक लेवल पर बनाए गए समन्वयक केंद्रों पर की जायेगी।
  • मूल्यांकन केंद्रों का आवंटन परीक्षा पोर्टल से होगा
  • करीब 1 लाख शिक्षक इस कार्य में लगाए गए है
  • 20 हजार प्राइवेट स्कूलों के शिक्षक और अतिथि शिक्षक भी शामिल
  • जिस जनशिक्षा केंद्र पर शिक्षक पदस्थ है वहां की कॉपियां उन्हें जांचने को नहीं दी जाएंगी 

मूल्यांकन केंद्र पर मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित

गोपनीयता बनाए रखने के लिए मूल्यांकन केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जना पूर्णत: वर्जित है हालांकि विद्यार्थीयों के अंक ऑनलाइन दर्ज करने के लिए मोबाइल का उपयोग किया जाएगा।

यदि किसी विषय या कक्षा में 15 मूल्यांकन कर्ता नियुक्त किए जाते हैं तो एक उपमुख्य परीक्षक की भी नियुक्ति अनिवार्य होगी।

अल्पभाषाओं के लिए विशेष नियुक्त

राज्य शिक्षा केंद्र ने निर्देश दिये हैं की मराठी, उर्दू, संगीत, पंजाबी ओडिया, गुजराती और संस्कृत जैसे विषयों की कॉपियां जांच विशेषज्ञों द्वारा की जायेगी। आवश्यकता पड़ने पर प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को भी सेवा में लिया जाएगा।

तीन स्तर पर होगी विशेष कॉपियों की जांच

मूल्यांकन प्रक्रिया को और अधिक सख्त बनाया गया है:
  • जिन छात्रों को शून्य अंक मिलेंगे उनकी कॉपियां दोबरा जांची जाएंगी
  • 90% से अधिक अंक पाने वाले छात्रों की कॉपियां भी पुनर्मूल्यांकन से गुजरेंगी
  • हर मूल्यांकनकर्ता द्वारा जांची गई 5% कॉपियों की रेंडम री-चेकिंग होगी
  • एवरेज मार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित

क्या बोले अधिकारी?

राज्य शिक्षा के अपर संचालक Dr. Arun Singh ने कहा,
"5 मार्च से मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया जाएगा। तेजी से मूल्यांकन कार्य किया जाना है, ताकि मार्च के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट घोषित किया जा सके।"
यह खबर भी पढ़ें

निष्कर्ष

कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए अब इंतजार की घड़ी शुरू हो चुकी है। 5 मार्च से कॉपीयों की जांच शुरू होगी और 25 मार्च तक परिणाम घोषित होने की संभावना है।

यदि मूल्यांकन प्रक्रिया तय समय में पूरी होती है तो नया सत्र बिना किसी देरी की 1 अप्रैल से शुरू हो जाएगा।

 छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है की वे अधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें।

आधिकारिक वेबसाईट चेक करते रहे - mpbse.nic.in

About the author

Nishant Kumar
Nishant Kumar is a digital news editor at MP News Media. He covers Madhya Pradesh news including weather updates, education, government alerts, and public interest stories.

Post a Comment