-- | 00:00:00 -- | Loading...

LPG Price Hike: रसोई गैस सिलेंडर 60 रुपए महंगा, MP के कई शहरों में 1000 रुपए के करीब पहुंची कीमत

LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा। MP के कई शहरों में कीमत 900 से 1000 रुपये के करीब, जानें भोपाल, इंदौर सहित नए रेट।
MP में LPG सिलेंडर 60 रुपये महंगा, भोपाल इंदौर सहित नए गैस सिलेंडर रेट
MP में LPG गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा, कई शहरों में कीमत 1000 रुपये के करीब पहुंची
भोपाल, 7 मार्च 2026। देश में एक बार फिर से घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़ गए हैं। तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹60 तक की बढ़ोतरी कर दी है, जबकि 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में करीब 115 का इजाफा दिया है। नई दरें 7 मार्च 2026 से लागू हो गई है। 

इस बढ़ोत्तरी का असर मध्य प्रदेश में भी साफ-साफ दिखाई दे रहा है प्रदेश के कई शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत करीब ₹900 से ऊपर पहुंच गई है जबकि कुछ जिलों में ₹1000 के करीब हो गई है।

MP के प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर की नई कीमत

कीमत बढ़ने के बाद प्रदेश के बड़े शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के रेट इस प्रकार हैं
  • भोपाल - 918 रूपये
  • इंदौर - 941 रूपये
  • ग्वालियर - 996 रूपये
  • जबलपुर - 919 रूपये
  • उज्जैन - 972 रूपये
इनमें ग्वालियर में गैस सिलेंडर की कीमत सबसे ज्यादा देखी जा रही है, जो लगभग 996 रुपए तक पहुंच गई है।

नर्मदापुरम में सबसे महंगी रसोई गैस

प्रदेश के कई अलग-अलग जिलों में गैस सिलेंडर के दाम अलग-अलग है। जानकारी के अनुसार नर्मदापुरम में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत करीब 1035 रूपये तक पहुंच गई है, जो मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा मानी जा रही है।

इसके अलावा कई जिलों में सिलेंडर के कीमत 950 से 990 रुपये की बीच बताई जा रही है।

यह भी पढ़े: 

कुछ जिलों में अपेक्षाकृत कम कीमत

मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में गैस सिलेंडर की कीमत अन्य शहरों की तुलना में थोड़ी कम मापी गई है। उदाहरण के तौर पर一
सीहोर - लगभग 918 रूपये
शाजापुर - करीब 918 रूपये

इसके अलावा सिवनी, सागर, विदिशा, पन्ना, रायसेन, दमोह और उमरिया जैसे जिलों में भी कीमतें अन्य शहरों के मुकाबले थोड़ी कम बताई जा रही है।

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर भी हुआ महंगा

घरेलू गैस सिलेंडर के साथ-साथ अब 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमते भी बढ़ा दी गई है। इससे करीब 115 रूपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यापारियों की लागत बढ़ने की संभावना है।

इससे पहले 1 मार्च 2026 को भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में लगभग 31 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।

क्यों बढ़ाए गए गैस सिलेंडर के दाम

जानकारों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा की कीमतों में ऊतार-चढ़ाव का सीधा असर एलपीजी की कीमतों में भी पड़ता है। इन दिनों में मिडल ईस्ट क्षेत्र में बढ़ते भूराजनीतिक तनाव के कारण गैस सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है।

अमेरिका, इजरायल और ईरान की बीच बढ़ते तनाव के चलते ऊर्जा बाजार में अस्थिरता देखी जा रही है। इसी वजह से तेल कंपनियों ने एलपीजी की कीमतों में बदलाव किया है।

LPG की कीमत कैसे तय होती है

एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत सीधे सरकार तय नहीं करती। बल्कि तेल कंपनियां हर महीने कई कारकों के आधार पर इसकी कीमत तय करती हैं जिनमें मुख्य रूप से यह शामिल हैं一
  • अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एलपीजी का भाव
  • डॉलर के मुकाबले रुपए की स्थिति
  • परिवहन और वितरण लागत
  • टैक्स और डीलर कमीशन
इस सभी कारणों को जोड़कर अंतिम खुदरा कीमत तय की जाती है।
यह खबर भी पढ़ें

सरकार ने उत्पादन बढ़ाने के दिए निर्देश

गैस की सप्लाई प्रभावित न हो इसके लिए केंद्र सरकार ने देश की तेल रिफाइनरी कम्पनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के लिए निर्देश जारी किए हैं।

इसके तहत इंडियन ऑयल, हिंदूस्तान पैट्रोलियम और भारत पैट्रोलियम जैसी कम्पनियों को प्रोपेन और ब्यूटेन गैस का इस्तेमाल प्राथमिक रूप से एलपीजी उत्पादन के लिए करने को कहा गया है ताकि ग्राहकों को गैस की सप्लाई में किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो।

About the author

Nishant Kumar
Nishant Kumar is a digital news editor at MP News Media. He covers Madhya Pradesh news including weather updates, education, government alerts, and public interest stories.

Post a Comment