-- | 00:00:00 -- | Loading...

MP Holidays March 2026: 6 दिन सरकारी छुट्टी, 14 दिन बंद रहेंगे स्कूल-बैंक और ऑफिस

मध्यप्रदेश में मार्च 2026 में 6 सरकारी छुट्टियां घोषित। होली 3-4 मार्च समेत 14 दिन स्कूल, बैंक और ऑफिस बंद रहेंगे।
मध्यप्रदेश में मार्च 2026 की सरकारी छुट्टियों की सूची, होली पर 2 दिन अवकाश
मध्यप्रदेश सरकार ने मार्च 2026 में होली सहित 6 सरकारी छुट्टियां घोषित कीं, 14 दिन तक बंद रहेंगे ऑफिस।
भोपाल। Madhya Pradesh में मार्च 2026 का महीना सरकारी कर्मचारियों और विद्यार्थीयों के लिए राहतभरा रहने वाला है। राज्य सरकार द्वारा जारी अवकाश सूची के अनुसार इस महीने में कुल 6 घोषित सरकारी छुट्टियां रहने वाली है। शनिवार और रविवार को जोड़ दे तो इस माह लगभग 14 दिन दफ्तरों में कामकाज नहीं होगा।

इन छुट्टियों के दौरान स्कूल-कॉलेज, बैंक और सभी सरकारी दफ्तर और कार्यालय बंद रहेेंगे।

मार्च 2026 की घोषित सरकारी छुट्टियां

राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा एक कैलेंडर जारी किया गया है जिसके अनुसार:
  • 3 मार्च – होली
  • 4 मार्च – धुलेंडी (संशोधित आदेश के बाद अतिरिक्त अवकाश)
  • 19 मार्च – गुड़ी पड़वा
  • 20 मार्च – चैती चांद
  • 21 मार्च – ईद-उल-फितर
  • 27 मार्च – रामनवमी
  • 31 मार्च – महावीर जयंती
सरकार द्वारा जारी होली को लेकर संशोधित आदेश में 4 मार्च 2026 को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

पूरे महीने 14 दिन बंद रहेंगे ऑफिस

मार्च 2026 में:
  • 5 रविवार
  • 4 शनिवार
  • 6 त्योहारी अवकाश
इन सभी को मिलाकर लगभग 14 दिन तक कार्यलय बंद रहेेंगे। यानी पूरे महीने में करीब 15 से 17 कार्य दिवस ही बचेंगे।

बैंक कब-कब रहेंगे बंद?

  • 3 मार्च – होली
  • 4 मार्च – धुलेंडी (संशोधित आदेश के बाद अतिरिक्त अवकाश)
  • 19 मार्च – गुड़ी पड़वा
  • 20 मार्च – चैती चांद
  • 21 मार्च – ईद-उल-फितर
  • 27 मार्च – रामनवमी
  • 31 मार्च – महावीर जयंती
हालांकि बैंकों के अवकाश की स्थिति अलग-अलग राज्यों के अनुसार थोड़ी बहुत भिन्न हो सकती है।

यात्रा और निजी काम के लिए अच्छा मौका

नौकरी करने वाले लोग अब लगातार मिल रही छुट्टियों के कारण छोटी यात्राओं का प्लान बना रहे है। परिवार के साथ समय बिताने या फिर लंबे समय से का काम निपटाने का यह अच्छा अवसर है।

हालांकि नगरीकों को सलाह दी जाती है कि जरूरी बैंकिंग या सरकारी कार्य पहले ही पूरा कर ले क्योंकि कई दिन सेवाएं बंद रह सकती हैं।
यह खबर भी पढ़ें

पहली बार दो दिन की होली छुट्टी

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने संशोधित आदेश जारी कर तीन मार्च के साथ 4 मार्च 2026 को भी सरकारी अवकाश घोषित कर दिया है। कर्मचारी संगठनो की मांग के बाद यह फैसला लिया गया है।

यह पहली बार है की जब होली पर दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

कुल मिलाकर, मार्च 2026 मध्य प्रदेश में त्योहारों और अवकाशों से भरा रहने वाला है नागरिकों को सलाह दी जाती है की अधिकारिक कैलेंडर देखकर ही अपनी योजनाएं बनाएं।

About the author

Nishant Kumar
Nishant Kumar is a digital news editor at MP News Media. He covers Madhya Pradesh news including weather updates, education, government alerts, and public interest stories.

Post a Comment