-- | 00:00:00 -- | Loading...

MP Jail Prahari Vacancy 2026: 1679 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास के लिए मौका, सैलरी ₹62,000 तक

MPESB ने जेल प्रहरी, वन रक्षक सहित 1679 पदों पर भर्ती निकाली। 10वीं-12वीं पास करें आवेदन, सैलरी ₹19,500 से ₹62,000 तक।
एमपी जेल प्रहरी और वन रक्षक भर्ती 2026 में 1679 पदों पर आवेदन
MPESB द्वारा जेल प्रहरी, वन रक्षक और सहायक जेल अधीक्षक के 1679 पदों पर भर्ती, आवेदन 14 मार्च तक।
भोपाल। Madhya Pradesh Employees Selection Board (MPESB) ने वन विभाग और जेल विभाग में कुल 1679 खाली पड़े हुऎ पदों के लिए अधिकारिक सूचना जारी कर दी है। इस भर्ती में वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक (Assistent Jail Superintendent) के पद शामिल है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है अभ्यर्थी 14 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन दर्ज कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 7 अप्रैल 2026 से आयोजित की जायेगी।

पदों का विवरण

  • वन रक्षक (Forest Guard) - 728 पद
  • क्षेत्र रक्षक (Field Guard) - 169 पद
  • जेल प्रहरी (Jail Prahari) - 757 पद
  • सहायक जेल अधीक्षक - 25 पद
  • कुल पद - 1679
सबसे अधिक रिक्तियां वन रक्षक और जेल प्रहरी पदों पर हैं।

शैक्षणिक योग्यता

  • वन रक्षक / क्षेत्र रक्षक / जेल प्रहरी - मान्यता प्राप्त बोर्ड 10वीं या 12वीं पास
  • सहायक जेल अधीक्षक - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation)

शारीरिक मापदंड

पुरुष उम्मीदवार:
  • न्यूनतम ऊंचाई - 163 से 168 सेमी (पद अनुसार)
  • सीना - 79 सेमी + 5 सेमी फुलाव
महिला उम्मीदवार:
  • न्यूनतम ऊंचाई - 150 से 155 सेमी
आरक्षित वर्गों और विशेष क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

आयु सीमा (01 जनवरी 2026 के अनुसार)

  • न्यूनतम आयु - 18 वर्ष (सहायक जेल अधीक्षक के लिए 21 वर्ष)
  • अधिकतम आयु - 33 से 38 वर्ष (वर्ग अनुसार छूट)

सैलरी कितनी मिलेगी?

  • वन रक्षक / क्षेत्र रक्षक / जेल प्रहरी - ₹19,500 से ₹62,000 प्रति माह
  • सहायक जेल अधीक्षक - ₹36,200 से ₹1,14,800 प्रति माह
इसके साथ महंगाई भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

  1. लिखित परीक्षा
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST)
  3. दस्तावेज सत्यापन
  4. मेडिकल परीक्षण
लिखित परीक्षा 7 अप्रैल 2026 से मध्य प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

स्टेप्स:

  • वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करे
  • लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरे
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करे
  • आवेदन शुल्क जमा करे
  • फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित करे
यह खबर भी पढ़ें

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू - 28 फरवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि - 14 मार्च 2026
  • फॉर्म सुधार की अंतिम तिथि - 19 मार्च 2026
  • परीक्षा तिथि - 7 अप्रैल 2026
यह भर्ती कक्षा 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर ले।

About the author

Nishant Kumar
Nishant Kumar is a digital news editor at MP News Media. He covers Madhya Pradesh news including weather updates, education, government alerts, and public interest stories.

Post a Comment