![]() |
| मध्य प्रदेश में ठंड और कोहरे का असर, 27–28 जनवरी को कई जिलों में बारिश की संभावना |
जबलपुर, मध्यप्रदेश।
मध्य प्रदेश में सर्दी का असर अभी भी खत्म नहीं हुआ है।
शनिवार - रविवार की रात के बाद प्रदेश की कई जिलों में सुबह घना कोहरा देखने को मिल रहा है, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने कुछ इलकों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के एक्सपर्ट्स के अनुसार, उत्तर पश्चिम दिशा में मौसमी सिस्टम सक्रिय होने की वजह से प्रदेश की तापमान में उतार चढ़ाव बना हुआ है। दिन में हल्की राहत मिल सकती है, लेकिन सुबह और रात की ठंड अभी भी बनी रहेगी।
IMD का कहना है कि, जहां फिलहाल सुबह और रात मे ठंड बनी रहेगी, वहीं 27 और 28 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों मे बारिश और गरज-चमक की संभावना भी जताई गई है।
इन जिलों में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है:
- ग्वालियर
- मुरैना
- भिंड
- दतिया
- पन्ना
- श्योपुर
- छतरपुर
- टीकमगढ़
इन इलाकों में सुबह के समय विजीबिलिटी कम रहने की संभावना है इसलिए वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
सबसे ठंडा इलाका कौन-सा रहा?
प्रदेश में शनिवार की रात शहडोल जिले का कल्याणपुर सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान करीब 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है।
अन्य ठंडे इलाके:
- शिवपुरी - लगभग 8°C
- चित्रकूट - 8.4°C
- करौंदी (कटनी) - 8.6°C
- रीवा - 8.6°C
- खजुराहो - 9°C के आसपास
बड़े शहरों का आज का हाल
प्रदेश के मुख्य शहरों में न्यूनतम तापमान कुछ इस तरह दर्ज किया गया:- भोपाल - लगभग 17°C
- इंदौर - 16°C
- जबलपुर - 14-15°C
- ग्वालियर - 13-14°C
- उज्जैन - 15°C
हालांकि दिन में बादलों की आवाजाही से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावत देखी जा सकती है।
27-28 जनवरी को बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार,
27 और 28 जनवरी को मध्य प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक हो सकती है।
संभावित बारिश वाले इलाके:
- भोपाल
- उज्जैन
- ग्वालियर
- श्योपुर
- मुरैना
- भिंड
- दतिया
- सागर
- विदिशा
- राजगढ़
- रतलाम
- मंदसौर
- नीमच
कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
मौसम में बदलाव क्यों हो रहा?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार,
उत्तर पश्चिम दिशा (पाकिस्तान क्षेत्र) में बने निम्न दबाव और उससे जुड़ी ट्रफ लाइन का असर मध्य प्रदेश तक पहुंच रहा है। इसी वजह से:
- कहीं हल्की बूंदा बांदी
- कहीं बादल
- कहीं घना कोहरा
जैसे हालत बन रहे है।
अगले 48 घंटे का पूर्वानुमान
- अगले दो दिन तेज शीतलहर की संभावना कम
- सुबह और रात ठंडी बनी रहेगी
- कोहरे का असर खासकर उत्तर और पूर्वी जिलों में
- जनवरी के आखिरी दिनों 27 और 28 जनवरी को फिर से ठंड बढ़ सकती है
आम लोगों के लिए सलाह
- सुबह कोहरे में वाहन चलाते समय गति धीमी रखे
- हेडलाइट/फॉग लाइट का इस्तेमाल करे
- बुजुर्ग और बच्चों की ठंड से बचाव करे
- सुबह-शाम गर्म कपड़े पहने
- बारिश के दौरान खुले स्थानों से दूर रहे
MP News Media क्या कहता है?
MP News Media के अनुसार,
मध्य प्रदेश में फिलहाल ठंड का असर पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। दिन में थोड़ी राहत जरुर है लेकिन सुबह और रात में कोहरे और ठंड से सावधानी बरतना जरूरी है। आने वाले दिनों मे बारिश के कारण मौसम और बदल सकता है, मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें।
