-- | 00:00:00 -- | Loading...

MP में बड़ा आदेश: 7 दिन बिना सूचना अनुपस्थित रहे शिक्षक तो जाएगी नौकरी

मध्य प्रदेश में 7 दिन बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर शिक्षक की सेवा समाप्त होगी। शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त आदेश 2026।
मध्य प्रदेश में 7 दिन अनुपस्थित शिक्षक पर कार्रवाई आदेश 2026
मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश, 7 दिन बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर शिक्षक की सेवा समाप्त की जा सकती है
भोपाल। Madhya Pradesh में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है। राजधानी Bhopal स्थित लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा जारी नए निर्देशों के अनुसार यदि कोई शिक्षक लगातार 7 दिन तक बिना कोई सूचना दिये ड्यूटी से अनुपस्थित रहता है तो उसकी सेवा समाप्त की जा सकती है।

इस आदेश के बाद प्रदेशभर के शिक्षा महकमे में हलचल तेज हो गई है।

मंत्री का स्पष्ट संदेश: अनुशासन से समझौता नहीं

स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप ने साफ शब्दों में कहा है की शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन सर्वोपरी है। उन्होंने कहा की यदि शिक्षक ही जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे तो विद्यार्थी का भविष्य सुरक्षित नहीं रह सकता। विभाग ने संकेत दिया है कि लापरवाही या मनमानी अब किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

क्या है नया नियम?

नए निर्देशों के अनुसार:
  • अब से लगातार 7 दिन बिना किसी सूचना अनुपस्थित रहने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई संभव
  • अनुपस्थिति की सूचना संबंधित अधिकारी को देना अनिवार्य
  • विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई तो जवाबदेही तय होगी
  • विभागीय जांच के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा
यह भी पढे: एमपी बोर्ड हुआ सख्त, सामूहिक नकल पर पूरा परीक्षा केंद्र रद्द, नकल करने पर 3 साल की जेल

क्यों लेना पड़ा यह फैसला?

सूत्रों के अनुसार कई जिलों से शिक्षक की लगातार गैर हाजरी की शिकायतें सामने आ रही थी। इससे सरकारी स्कूलों में नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही थी और अभिभावकों में असंतोष बढ़ रहा था। विभाग ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेटे हुऎ यह सख्त कदम उठाया है।

सरकर का मानना है कि इस कदम से सरकारी स्कूलों में उपस्थिति बेहतर होगी और विद्यार्थीयों को नियमित शिक्षा मिल सकेगी।

अतिथि शिक्षकों पर भी असर?

जानकारी के अनुसार ई-अटेंडेंट व्यवस्था को भी सख्ती से लागू किया जा रहा है। यदि सात दिन तक उपस्थिति दर्ज नहीं होती है तो अतिथि शिक्षकों पर भी कार्रवाई की जा सकती हैं। इसको लेकर कुछ शिक्षक संगठनो ने आपत्ति भी जताई है।
यह खबर भी पढ़ें

क्या पड़ेगा असर?

यह आदेश शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। हालांकि अभी यह देखना होगा कि सख्ती के बाद स्कूलों में उपस्थिति और पढ़ाई की गुणवत्ता में कितना सुधार होता है।

फिलहाल शिक्षा विभाग का संदेश स्पष्ट है 一 ड्यूटी से गायब रहना अब महंगा पड़ेगा।

शिक्षा विभाग

About the author

Nishant Kumar
Nishant Kumar is a digital news editor at MP News Media. He covers Madhya Pradesh news including weather updates, education, government alerts, and public interest stories.

Post a Comment